हिमाचल में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत अवकाश की घोषणा
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हिमाचल में रहेगी सरकारी छुट्टी ,CM सुक्खू ने किया ऐलान, कल दीप प्रज्ज्वलित करने का भी किया आह्वान।
CM सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया है:
"राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम" आज शिमला के श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के चरणों में शीश नवाया और पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रभु श्री राम सबका कल्याण करें। जय-जय सियाराम।