Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

व्यवसाय

More News

धर्मशाला | आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया बेनिफिट एन्हांसर के साथ आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी

Updated on Friday, January 19, 2024 15:16 PM IST

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने बेनिफिट एन्हांसर के साथ आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी लॉन्च किया है। यह उद्योग की अपने किस्म की पहली एन्युइटी योजना है जो ग्राहकों को खरीदने की तिथि से शुरू होने वाले किसी भी समय भुगतान किए गए प्रीमियम का 100 प्रतिशत रिफंड प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करती है।

यह उत्पाद उन विशेषताओं से भरपूर है जो सेवानिवृत्ति योजना को लेकर ग्राहकों की सभी आशंकाओं का समाधान करती हैं। ग्राहक कई किस्म के एन्युइटी विकल्पों में से चयन कर सकते हैं जैसे सिंगललाइफ विकल्प,जिसमें आय का भुगतान तब तक किया जाता है जब तक वे जीवित रहते हैं या जॉयंट लाइफ विकल्प जिसमें निधन के बाद आय का भुगतान पति पत्नी या बच्चे को किया जाता है। माता पिता या भाई बहन द्वितीयक एन्युइटेंट के रूप में जाने जाते हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य वितरण अधिकारी,अमित पाल्टा ने कहा हमें बेनिफिट एन्हांसर के साथ आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी को पेश करते हुए खुशी हो रही है यह एक बहुमुखी एन्युइटी उत्पाद है।इसे उन अनिश्चितताओं को दूर करने के लिए तैयार किया गया है जिसका सामना लोगों को अपनी सेवानिवृत्ति की योजना बनाते समय सामना करना पड़ सकता है। यह एन्युइटी उत्पाद इस तरह अलग है कि यदि पॉलिसी धारक प्रीमियम का भुगतान जारी रखने में असमर्थ हैं तो किसी भी समय भुगतान किए गए प्रीमियम का 100 प्रतिशत रिफंड प्राप्त कर सकतेहैं।

उल्लेखनीय है कि जॉयंट लाइफ विकल्प प्रीमियम माफी विकल्प के साथ आता है। इस सुविधा के तहत ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में भविष्य के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं और द्वितीयक एन्युइटेंट को जीवन भर गारंटी शुदा नियमित आय प्राप्त होती है। सेवा निवृत्ति योजना एक ऐसा लक्ष्य है जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता और अप्रत्याशित वित्तीय आपात स्थितियां इस लक्ष्य को बाधित कर सकतीहैं। ग्राहकों को अप्रत्याशित वित्तीय दायित्वों से निपटने में मदद करने के लिए उत्पाद ऋण की सुविधा प्रदान करता है जिससे ग्राहकों को उत्पाद में निवेशित रहकर और सेवानिवृत्ति योजना लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

गौरतलब है कि यह उत्पाद प्रस्तावित नियमन के अनुरूप है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को उचित और उपयुक्त सरेंडर मूल्य प्राप्त हो खासकर पॉलिसी से जल्दी बाहर निकलने की स्थिति में। यह उद्योग में अपने किस्म का पहला फीचर है जो नियामक के प्रस्ताव और हमारी धारणा के अनुरूप है कि बीमा उत्पादों को न केवल ग्राहकों को दीर्घकालिक बचत की ओर प्रेरित करना चाहिए बल्कि वित्तीय समस्याओं का सामना करने वाले ग्राहकों के लिए एक निकास मार्ग भी प्रदान करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

समझौता : यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

काँगड़ा : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान टेक्टोन को लॉन्च किया

30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

शिमला : 30 दिसंबर को कांगड़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा ट्राई

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

शिमला : प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम

निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

धर्मशाला : निसान मोटर इंडिया ने कांगड़ा में खोला ऑल न्यू 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप

एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

शिमला : एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

धर्मशाला : हिमालया बेबीकेयर ने नया कैंपेन शुरू किया

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

शिमला : युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

X