समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे आकर्षक मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त पारम्परिक तीर अंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
केलंग
जिला स्तरीय 75वां गणतन्त्र दिवस लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलंग के पुलिस मैदान में बडी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने गणतन्त्र दिवस की प्रबन्धों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस की अध्यक्षता जगत प्रकाश नेगी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री हिमाचल प्रदेश फहराएंगे तिरंगा। उन्होंने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट में पुलिसए होमगार्डए एन0सी0सी0 तथा एन0एस0एस0 की टुकड़ियों के साथ केन्द्रीय विद्यालय केलंग के छात्र.छात्राएं भाग लेगे।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त यहां के पारम्परिक तीर अंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाऐगा।
उपायुक्त ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय केलंग में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार बताया कि नवनिर्वाचित मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन वोटर कार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
इससे पूर्व उपायुक्त ने बताया कि सरकार गांव के द्वार ग्राम पंचायत जहालमा में 27 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाऐगा। राजस्व उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन के सबन्ध में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि जहालमा के आस.पास ग्राम पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना जाऐगा और मौके पर ही उनका समाधान किया जाऐगा।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ.साथ उपमंडल उदयपुर के अधिकारी भी मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के माध्य्म से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शिनियां भी लगाई जाऐगी । उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया जाऐगा साथ ही विशेष ग्राम सभा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाऐगा।
इस बैठक में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम,अधिशाषा अभियन्ता जल शक्ति विभाग परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास सोनू गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोशन उप निदेशक शिक्षा सतीश कोरा, उपनिदेशक नहेरू युवा केंद्र रामसिंह थामस तहसीलदार नरेन्द्र उपनिदेशक पशुपालन विभाग अमिताभ ठाकुर जिला कृषि अधिकारी गगन प्रदीप सेनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।