ईज़मायट्रिप .कॉम ने अपनी नई सब्सिडिएरी ईज़मायट्रिप इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड को लॉन्च किया है।ईज़मायट्रिप .कॉम भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म है।यह लॉन्च अपने सेवा पोर्टफोलियो में विविधता लाने और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विशेष उत्पाद बनाकर बीमा बाजार में प्रवेश करने के लिहाज से उठाया गया रणनीतिक कदम है।यह नया उद्यम उद्योग में ईज़मायट्रिप की स्थिति को और अधिक मजबूत करेगा और कंपनी के 20 मिलियन से अधिक यूजर्स के जरिए 7.9 ट्रिलियन रुपये के बाजार की जरूरतों को पूरा करेगा।भारत दुनिया के उभरते बीमा बाजारों में पांचवां सबसे बड़ा जीवन बीमा बाजार है जो हर साल 32.34 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
भारतीय बीमा बाजार के 2027 तक 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। सहायक कंपनी का निर्माण ग्राहक संतुष्टि और पेशकश विस्तार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।ईज़मायट्रिप इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड को अम्ब्रेला ब्रांड के तहत एक विशिष्ट इकाई के रूप में शामिल किया गया है।
ई़ज़मायट्रिप के सीईओ और कोफाउंडर,निशांत पिट्टी ने नए उद्यम के बारे में कहा यह नई सब्सिडिएरी हमारे लिए एक बड़ा कदम है क्योंकि हम अपनी सेवाओं में विविधता लाकर बीमा बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के लिए संपूर्ण यात्रा इकोसिस्टम की पेशकश करना है और यह पहल उसी दिशा में उठाया गया प्रगतिशील कदम है।
हम उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि हम हमारे मौजूद और नए ग्राहकों को स्थायी रूप से प्रभावित करने में सक्षम होंगे ईज़मायट्रिप इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड इनोवेशन और ग्राहक केंद्रित रणनीति के जरिए बीमा उद्योग में व्यापक बदलाव लाना चाहता है।
एक प्रगतिशील और गतिशील ब्रांड के रूप में ईज़मायट्रिप की पहचान व्यापक बीमा समाधान पेश करने की पहले से और अधिक मजबूत हुई है जो ग्राहकों के लिए बदलते समय की जरूरत को पूरा करेगा।