Hindi English Monday, 16 November 2026
BREAKING
• कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल • खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर • प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की • भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ • एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति • Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन भारत में हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हिमाचल

More News

नगरोटा सूरियां | शिक्षक बच्चों के सबसे बड़े प्रेरक व मार्गदर्शक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

Updated on Thursday, January 11, 2024 19:10 PM IST

कृषि मंत्री ने बरियाल स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र
नगरोटा सूरियां,11 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करते हैं। यह उदगार उन्होंने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत जीएसएस स्कूल बरियाल में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान व्यक्त किए।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते के लिए आते हैं। इन बच्चों को ऊँचे मुकाम तक पहुंचाना एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है। उन्होंने अध्यापकों से इन बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने का आह्वान किया ताकि यह बच्चे प्रतिस्पर्धा के युग में चुनौतियों का सामना दृढ़ता से कर सकें।
 
कृषि मंत्री ने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना का भी समावेश किया जाना चाहिए, जिससे सभ्य समाज की परिकल्पना धरातल पर उतरे। उन्होंने अभिवावकों से शिक्षकों के साथ बेहतर तालमेल रखने तथा अपने बच्चों की स्कूल की दैनिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि अगले सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली दो कक्षाओं में अंग्रेजी मीडियम शुरू किया जाएगा, ताकि शिक्षा के स्तर में और सुधार हो सके।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनशील सरकार है, जो जनता की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझती है। उन्होंने कहां की वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों सहित हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है।
 
उन्होंने स्कूल के वार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों, बच्चों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे अपने परिश्रम को निरन्तर जारी रखें।
 
स्कूल के प्रधानाचार्य मुलखराज वशिष्ठ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में एक साइंस ब्लॉक बनाने तथा स्कूल के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए आगामी बजट में धन का प्रावधान करवाने का भरोसा दिया।
 
उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही इस क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पानी की परियोजनाओं के सुधार पर 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। जिसके तहत बड़ी क्षमता के ट्यूबवेल और पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं।
 
इससे पहले,स्कूल स्टाफ तथा एसएमसी के सदस्यों ने कृषि मंत्री को स्मृति चिन्ह,शाल व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया।
 
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए कई प्रभावी कदम उठा रही है जिसके तहत 12 फरवरी तक "सरकार गांव के द्वार" कार्यक्रम आरंभ किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत आज जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
 
यह रहे मौजूद
डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा,बीडीओ श्याम सिंह,स्कूल प्रिंसिपल मुलखराज वशिष्ठ, एसएमसी प्रधान नीशा चौधरी,बरियाल पंचायत के प्रधान गुरदयाल सिंह, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, जिला महिला कांग्रेस सचिव रीना घरोच,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान,सचिव प्रवीण गुलेरिया,गुरदेव भारती,मीडिया प्रभारी कृष्ण भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राज शहरिया,कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी,विवेक ठाकुर(लक्की), दिलबाग सिंह,रघुवीर सिंह,हंसराज,अशोक कुमार,हरबंस धीमान,तिलक राज,सुभाष धीमान,गिरीश कपूर,देश राज,सतीश मैहरा,सुशील धीमान गुलेर,रमेश कबीर,सुदर्शना गुलेरिया,सहित शिक्षण संस्थानों के अध्यापक,बच्चे और अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस सरकार ने नाहन अस्पताल को बनाया रेफरल अस्पताल, मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. राजीव बिंदल

खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

शिमला : खनन पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी के गंभीर सवाल, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : डी.एस. ठाकुर

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

शिमला : प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. आरपीजीएमसी टांडा और एसएलबीएसजीएमसी नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की

एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

शिमला : एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के एक वर्ष में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, जनभागीदारी और वित्तीय जांच को मिली नई गति

Himachal विधान सभा का  शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से,  6 बैठकें होंगी

धर्मशाला : Himachal विधान सभा का शीतकालीन सत्र, 16 नवम्बर से, 6 बैठकें होंगी

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शिमला : जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा

Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

धर्मशाला : Laureate Global School Kathog में बाल दिवस पर वार्षिक समारोह

ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धर्मशाला : ज्वालामुखी में नशे की बड़ी खेप बरामद, 1 किलो 890 ग्राम चरस के साथ आरोपी दबोचा; SDT टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

X