Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

मनोरंजन

More News

बायोपिक | सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी की कहानी है

Updated on Friday, December 01, 2023 09:41 AM IST

विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ये फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनने वाली सैम बहादुर में विक्की कौशल के अलाना सान्या मल्होत्रा और फातिम सना शेख नजर आने वाली हैं। फिल्म सैम बहादुर का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया तब से विक्की कौशल की एक्टिंग को देखने के लिए फैंस उतावले हो गए हैं। वहीं, फिल्म में मेघना गुलजार का जबरदस्त डायरेक्शन देखने को मिला है जिसके चलते इसमें चार चांद लग गए।

फिल्म 'सैम बहादुर' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। सैम मानेकशॉ ने आर्मी को अपने जीवन के 40 साल दिए और वह 5 युद्धों का हिस्सा रहे हैं। मेघना गुलजार ने कुछ घंटों में सैम मानेकशॉ को पूरे जीवनकाल को बखूबी पर्दे पर दिखाया है। मेघना गुलजार को पिछली फिल्मों को देखा जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें दिल से फिल्में बनाने की आदत है।

उन्होंने फिल्म सैम बहादुर के साथ भी ऐसा किया है। मेघना गुलजार की फिल्म की कहानी सिर्फ युद्ध के आसपास नहीं बुनी गई है बल्कि सैम मानेकशॉ के उस किरदार को भी दिखाया गया है कि जिसमें उन्होंने धैर्य, हास्य की भावना और सहानुभूति से लोगों का दिल भी जीत लिया। फिल्म में सैम मानेकशॉ उनके आर्मी के प्रति कर्तव्यों के साथ ही अपने परिवार, बच्चों, निजी कर्मचारियों, सहकर्मियों और सेना के जवानों के साथ उनके समय को भी दिखाया जाता है। सैम मानेकशॉ की कहानी इस बात पर जोर देती है कि पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, सेना का जवान हमेशा जेंटलमैन होता है।

सैम बहादुर' में विक्की कौशल की एक्टिंग की बात करें तो ये फिल्म उन्हें दूसरा नेशनल अवॉर्ड दिला सकती है। विक्की कौशल इससे पहले फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के विक्की कौशल और फिल्म सैम बहादुर के विक्की कौशल बिल्कुल अलग-अलग हैं। एक बात जरूर दोनों ही फिल्मों में विक्की कौशल समान रूप से अभूतपूर्व हैं। विक्की कौशल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से एक बार फिर दिल जीत लिया है क्योंकि उन्होंने भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय और एक अविश्वसनीय व्यक्तित्व को जीवंत किया है।

फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल ने अपनी चाल-ढाल से लेकर लुक और मुस्कुराहट तक अपने रोल के साथ न्याय किया है। फिल्म में फातिमा सना शेख ने इंदिरा गांधी का रोल किया और विक्की कौशल के साथ अपने सीन को बखूबी निभाया है। पूर्व पाकिस्तानी आर्मी जनरल याहा खान के रोल में जीशान अय्यूब को बहुत काम स्क्रीन स्पेस मिला है। नीरज काबी ने भी अपने रोल से लोगों को संतुष्ट किया है। कुल मिलाकर फिल्म की स्टारकास्ट पूरी तरह फिट बैठती है।

किसी भी युद्ध या भारतीय इतिहास पर बेस्ड फिल्म भावनाओं के जाने वाले गानों के बिना अधूरी है। फिल्म 'सैम बहादुर' में इस बात की कमी देखी गई। फिल्म में सैम मानेकशॉ की निजी जिंदगी के बारे में और भी ज्यादा दिखाया जा सकता था। इसके अलावा फिल्म में सैम मानेकशॉ (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी (सान्या मल्होत्रा) के साथ उनके सीन को और अधिक दिलचस्प तरह से लिखा जा सकता था। सान्या मल्होत्रा के किरदार थोड़ा और काम किया जा सकता था। अगर आप एक सामान्य फिल्म देखने की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति अपने दुश्मन से लड़ रहा है तो ये आपके लिए नहीं है। फिल्म 'सैम बहादुर' को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन को जानने के हिसाब से देख सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को 3 स्टार देता है।

Have something to say? Post your comment
अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

अयोध्या : अयोध्या में बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

मुंबई : सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

नई दिल्ली : श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की दिल्ली में शूटिंग

 रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

सिनेमा : रेखा: खूबसूरती, संघर्ष और रहस्यमयी शख्सियत का दूसरा नाम

Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

97वीं जयंती : Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: सुरों की अमर आवाज को नमन

कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

बॉलीवुड : कंगना रनौत फिर विवादों के केंद्र में: बयान, सोशल मीडिया और तीखी प्रतिक्रियाओं से बढ़ा सियासी-फिल्मी घमासान

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

शिमला : भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः विक्रमादित्य सिंह

'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

धर्मशाला : 'शेरशाह' : जब कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर बनी देशभक्ति की मिसाल

X