उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल में हिमाचल के विजय कुमार भी फंसे हैं। इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोशल मिडिया में देते हुये कहा कि
, बहुत चिंता का विषय है कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विजय कुमार जी भी सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए हैं।
इस विषय को लेकर हमने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की और सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली।
हमने विजय कुमार जी के पिता धर्म सिंह जी से भी बात की, इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।
निश्चित तौर पर टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने भी ऐसा विश्वास दिलाया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति की बात करें तो मिल रही जानकारी के अनुसार, टनल में फंसी ऑगर मशीन के पार्ट्स को काट कर निकाल लिया गया है।