पहले बल्लेबाजी करते हुए 35ओवर के बाद भारत का स्कोर 173 रन चार विकेट के नुकसान पर है।केएल राहुल ने एक चौके की मदद से अर्धशतक बनाया। विराट कोहली ने 4 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट। भारत का चौथा विकेट गिरा ,विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट जो गए है। भारत का तीसरा विकेट गिरा ,श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए है। कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हो गए है। रोहित ने 4 चौके, 3 छक्के की मदद से 47 रन बनाये। 10 ओवर में भारत का स्कोर 80 रन 2 विकेट के नुकसान पर है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को पहला झटका लग गया है ,शुभमन गिल स्टार्क की बॉल पर चार रन बनाकर आउट हो गए है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ विश्व कप फ़ाइनल में रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। 2003 विश्व कप फ़ाइनल में भी भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था।
कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट ड्राई लग रही है और ओस के फ़ैक्टर को देखते हुए उन्होंने बाद में बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है। हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी ही करते इसलिए दोनों टीमों को जो चाहिए था वह मिल गया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सेमीफ़ाइनल वाली टीम के साथ ही दोनों कप्तान ने मैदान में उतरने का फ़ैसला किया है।
प्लेइंग इलेवन :
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जॉश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क।