रोगी कल्याण समिति के सदस्य बने अजय शर्मा । ज्वालामुखी सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति में कांग्रेस नेता अजय शर्मा को सदस्य बनाया गया। वह व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किये गये हैं। जबकि रिटायर्ड प्रिसिंपल ओ पी वशिष्ठ समाज सेवी विरेन्दर शर्मा और पत्रकार बिजेन्दर शर्मा के अलावा जिला परिषद सदस्य सीमा राणा को भी सदस्य बनाया गया है।