राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिमला के सीटीओ चौक पर स्थापित श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। शास्त्री जी की सत्यनिष्ठा, विनम्रता और सादगी सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।