कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने आज सिक्किम में एक सडक हादसे में 16 जवानों की मौत पर दुख जताया है। इस दुर्घटना पर टिवट् करते हुये खडगे ने लिखा है कि, अत्यंत पीड़ादायक समाचार है कि सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के 16 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। हमारे वीरों के परिवार और परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है, आपके साथ है।