Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | भारत ने चंद्रमा पर भी बनाई जगह, पीएम मोदी को बधाई : भाजपा

Updated on Wednesday, August 23, 2023 21:04 PM IST

भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में चंद्रयान 3 मिशन को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के संघ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देखा।

जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की भूमि पर लैंड किया तो भाजपा मुख्यालय भारत माता की जय और तालिया की गूंज से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाचन को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर इस अवसर को एक विजय जश्न के रूप में मनाया और तिरंगा झंडा लहरा कर भारत की इस विजय पर जश्न मनाया।

 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की भूमि पर भी भारत ने अपनी शक्ति बड़ाई है और आज चंद्रमा की भूमि पर भी भारत ने एक जगह बनाई है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट विश्वास और दृण शक्ति का स्वरूप है।
 
चंद्रयान 2 के समय हमें सफलता प्राप्त नहीं हुई पर एक बार फिर चंद्रयान-3 के प्रयोग से भारत ने नया इतिहास रचा है इसके लिए आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को भी हम शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा चन्द्रयान तीन के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही आज भारत ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग देने वाले हर व्यक्ति को, सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। आज से भारत चंद्रमा को लेकर नया इतिहास लिखेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिशन चन्द्रयान-3 अपने सभी लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक प्राप्त करेगा।
 
जिससे चंद्रमा से जुड़े तमाम रहस्यों का उद्घाटन हो सके। चार साल पहले हमारे वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने की कोशिश की थी। उस समय के दृश्य आपको याद होगा जब हम पिछली बार पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाये थे, उस समय इसरो के चेयरमेन के. शिवन भावुक हो गये थे। प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें गले लगाकर हिम्मत देते पूरी दुनियाँ ने देखा। अंतरिक्ष के हर मिशन में साथ प्रधानमंत्री खड़े रहे। वैज्ञानिकों की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के प्रेरणा से आज वह दिन फिर आया है जब दुनिया भारत की अंतरिक्ष में बढ़ती ताक़त और क़ाबिलियत को देख रही है।
Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X