पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया
लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हारकर फीफा विश्व कप 2022 अपने नाम कर लिया। टीम 36 साल बाद चैंपियन बनी है। इससे पहले टीम डिएगो माराडोना के अगुआई में चैंपियन बनी थी।
कतर (Qatar) में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनी। 1994 और 2006 के बाद तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला। पहला हाफ अर्जेंटीना के नाम रहा। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहला गोल दागा। इसके बाद डी मारिया ने गोल दागा। इस तरह से फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के अंत में किलियन एमबापे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई।
90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने गोल दागकर अर्जेंटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में फाइनल मैच पहुंचा। लियोनल मेसी की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया।