विशव पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर वाद विवाद , प्रशनोतरी, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल प्रिसिंपल प्रवीण कुमारी ने बच्चों को पेड़े-पौधों के महत्व के बारे में बताया। सभी बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया प्रवीण कुमारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। दुनियाभर के तमाम देश पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है। प्रकृति मानव के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत कुछ देती है। बदले में मानव पर्यावरण दूषित करता है और प्रकृति का दोहन करता है। जिससे समय के साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी पर्यावरण बन सकता है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए 5 जून को हर साल पर्यावरण दिवस मनाते हैं।