कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि,'चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी राहुल गांधी के बयान ने सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
हम जानते है कि चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउंडेशन को किस प्रकार से आर्थिक मदद की शायद यही कारण है कि राहुल जी चीनी भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहाकि, राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। तवांग में ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता ने बयान दिया था कि अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिक, भारतीय सेना के जवानों की पिटाई कर कर रहे हैं। बयान को लेकर भाजपा प्रमुख ने कहा कि, यह उनकी देशभक्ति को लेकर प्रश्च चिह्न खड़े करता है।