Hindi English Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के रवैये पर उठाए सवाल • हिमाचली व्यंजनों के स्वाद ने जीता जर्मन दंपत्ति का दिल • 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक : कर्ण नंदा • 5 November 2026 Panchang in Hindi | रमा एकादशी व्रत • 5 नवंबर का इतिहास: मंगलयान की ऐतिहासिक उड़ान से पानीपत के दूसरे युद्ध तक, जानें आज की प्रमुख घटनाएं • 5 November 2026 Rashifal: 12 राशियों का दैनिक राशिफल • ज्वालामुखी के खौला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दो बेटियों को छोड़ गई पीछे • कार्तिक महात्म्य कथा अध्याय 10: जलंधर का जन्म और वृंदा से विवाह • राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान • मुख्यमंत्री ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

खेल

More News

हैदराबाद | कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

Updated on Friday, May 19, 2023 05:59 AM IST

आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए आईपीएल में अपना छठा शतक लगाया। फाफ डुप्लेसिस ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की।

इन दोनों की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जीवंत हैं, जबकि हैदराबाद पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुका है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा और रन रेट के मामले में मुंबई से आगे रहना होगा। दोनों टीमों को एक-एक लीग मैच खेलना है।

हेनरिच क्लासेन के 51 गेंदों में बनाए 104 रन की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े। बेंगलोर की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। जवाब में कोहली और फाफ ने लक्ष्य को आसान बना दिया। दोनों ने टीम के नेट रन रेट को सुधारने के लिए तेजी से रन बनाए और चार गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैंगलोर के गेंदबाजों ने हैदराबाद के दो विकेट 28 रन पर गिरा दिए थे। लेकिन वे क्लासेन को उनकी शतकीय पारी खेलने से नहीं रोक पाए। क्लासेन ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 74 रन की साझेदारी निभाई। हैदराबाद के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अभिषेक (11), राहुल त्रिपाठी (15) और एडेन मार्करम (18) मिलकर 46 गेंदों में 44 रन बना पाए। क्लासेन हैदराबाद के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाया।

क्लासेन ने 49 गेंदों में आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने अपनी 104 रन की पारी में 51 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने 19वें ओवर में हर्षल की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह इसी ओवर में बोल्ड हो गए। आईपीएल के इस सत्र में यह सातवां शतक लगा है। बेंगलोर की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 13 रन देकर दो विकेट लिए। हैदराबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए।

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को कप्तान प्लेसिस और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 64 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बनाते रहे। विराट ने 35 और डुप्लेसिस ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। इसके बाद विराट ने तेजी से रन बनाना शुरु किया और आरसीबी का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया।

कोहली ने 62 गेंद में अपना शतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में वह आउट हो गए। इसके कुछ समय बाद प्लेसिस भी 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, आरसीबी की टीम तब तक जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी। ग्लेन मैक्सवेल ने माइकल ब्रेसवेल के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

बधाई : प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी

मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

नई दिल्ली : मिल्खा सिंह: दौड़ता रहा एक ऐसा शख्स, जिसने हार को कभी अपनी मंजिल नहीं बनने दिया

हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष : हॉकी के जादूगर ही नहीं, अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे , मेजर ध्यानचंद

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

वीडियो कॉन्फ्रेंस : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद में भाग लिया

क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

खेल जगत : क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों से जुड़ी दिनभर की प्रमुख अपडेट्स

ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

फीफा विश्व कप 2026 : ट्रॉफी भले ही हाथ से निकल गई, लेकिन मेसी ने एक बार फिर दिल जीत लिया*

   धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

धर्मशाला : धर्मशाला में अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, प्रशंसकों की निगाहें मौसम पर

आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

धर्मशाला : आईपीएल 2026 : आरसीबी ने रचा इतिहास, प्लेऑफ में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

क्रिकेट : आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत – विश्व क्रिकेट में फिर लहराया तिरंगा

2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

वाराणसी : 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित होने वाले हैं और देश 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी पूरे प्रयास कर रहा है: प्रधानमंत्री

X