Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

राजभवन | राजभवन में सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

Updated on Tuesday, May 16, 2023 19:08 PM IST

सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में निवास कर रहे सिक्किम के लोगों को इस आयोजन के लिए विशेषतौर पर आमंत्रित किया।


 इस अवसर पर सिक्किम के लोगों ने राज्यपाल के साथ वहां की सांस्कृतिक विरासत तथा उच्च मूल्यों पर चर्चा भी की। राज्यपाल ने मेहमानों को हिमाचली टोपी, शाल तथा पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों तथा परम्पराओं का अद्भुत मेल सिक्किम के विलक्षण पहलुओं में से एक है। राज्य में विभिन्न समुदायों के लोग अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान के बावजूद एक-दूसरे को सम्मान देते हुए शांति के साथ निवास करते हैं और एकता एवं आपसी सौहार्द की भावना को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिक्किम की प्रगति एवं विकास में वर्षों से लोगों की एकता मुख्य कारक रहा है। यही भाईचारा देश की समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।


राज्यपाल ने कहा कि भारत की सीमा पर स्थित नाथुला देश के गौरव का प्रतीक है। यहां स्थित गोम्पा एवं मठ भारतीय संस्कृति के वाहक हैं। सिक्किम की सोलोफोक चोटी पर स्थित चारधाम भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक जगह पर प्रदर्शित करता है और यह लोगों की आस्था एवं आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती में सिक्किम एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है और देश को दिशा भी दिखाता है। सिक्किम पूर्ण रूप से जैविक खेती अपनाने वाला देश का पहला राज्य है।


राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष पूरे राज्य में यह दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी अलग भाषा एवं विविध संस्कृति है। इतनी विविधता के बावजूद देश एकता के सूत्र से बंधा हुआ है।


राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सिक्किम से आए नागरिकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X