पंजाब में आज से सरकारी संस्थानों में टाइम टेबल बदल गया । व आज से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 2 बजे तक सरकारी दफ्तरों को खुलने की शुरुआत हो गई।ये टाइमिंग सिर्फ 15 जुलाई तक ही लागू रहेगी ।
सरकारी स्कूल भी बदले समय में ही खुलेंगे।
आज चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय में सुबह ही रौनक देखने को मिली। खुद सीएम भगवंत मान राज्य सचिवालय पहुंचे व उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। वहीं कबीना मंत्री हरजोत बैंस व कुलदीप धालीवाल पर सुबह जल्दी पहुंचने वाले मंत्रियों में शामिल रहे।
पंजाब सरकार द्वारा बिजली बचाने के लिए आज से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों को संचालित करने के निर्णय पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह 7:30 बजे अपने कार्यालय पहुंचे।
भगवंत मान ने बताया कि सरकार ने यह फैसला लागू करने से पहले लोगों से बातचीत की गई है। सभी लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पहले वह सभी सरकारी काम पूरे करके अपने घर पहुंच जाएंगे। वहीं कर्मचारियों ने भी सरकार के इस फैसले पर सहमति जताई है। कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी ज्यादा बढ़ने से पहले वह भी अपने घर लौट पाएंगे।
सीएम मान कहा कि, पीक लोड दोपहर डेढ़ बजे से 5 बजे तक रहता है। इस बदलाव से पीक लोड 300 मेगावॉट से साढ़े 350 मेगावॉट तक कम हो जाएगा। आपको बता दें कि यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है। कनाडा-अमेरिका के लोग सूरज की रोशनी के अधिक इस्तेमाल के लिए 6-6 महीने बाद घड़ी का समय बदल कर एक घंटा पीछे कर लेते हैं। क्योंकि सूरज पहले उदय हो जाता है.वहीं भगवंत मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है. उम्मीद करते हैं कि इससे सभी खुश होंगे । यदि सरकारी कर्मचारियों को अपने किसी पारिवारिक आयोजन या कहीं निजी काम पर जाना हो तो वह आसानी से निश्चिंत होकर उनमें शामिल हो सकेंगे। सीएम ने इस अनुभव से आगामी समय में अधिक फायदा होने की उम्मीद जताई है।