इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर फटने के चलते यह घटना घटी है।
आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खाते हैं।