Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | मंडी में 10 में से 9 विधायक भाजपा के हैं तो अन्याय सहन नहीं करेंगे --Jai Ram Thakur

Updated on Saturday, February 25, 2023 21:50 PM IST

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार द्वारा तमाशा किया जा रहा है। कांगड़ा जिला के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और न ही मंडी के साथ अन्याय होने दिया जाएगा। यह बात शनिवार को मंडी में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। पूर्व सीएम ने कहा कि हमें बजट के प्रावधान की बातें न समझाएं। शिवधाम मेरा ड्रीम प्रोजैक्ट है। इसके लिए बजट का प्रावधान न होता तो 20 करोड़ के टैंडर कैसे लग गए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट में शिवधाम के प्रथम चरण के लिए 200 करोड़ के बजट का प्रावधान था। जिसे कम करके 130 करोड़ किया जा रहा है और उसमें नादौन का 1 प्रोजैक्ट एडजैस्ट किया जा रहा है। 
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की नई संभावनाओं को तलाशते हुए 2100 करोड़ रुपए का एडीबी का प्रोजैक्ट केंद्र को भेजा गया था। इसे यह कहकर वापस मंगवाया गया कि अब प्रदेश में सरकार बदल गई है और सरकार अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर दोबारा भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि बल्ह एयरपोर्ट को लेकर बजट के प्रावधान की बातें की जा रही हैं। न्यू ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट और गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था। मंडी में 10 में से 9 विधायक भाजपा के हैं तो अन्याय सहन नहीं करेंगे और सब कुछ बंद कर देंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर और पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, प्रशांत शर्मा, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय को साजिश के तहत बंद करने के प्रयास किए जा रहे हंै। सरदार पटेल विश्वविद्यालय को लेकर कहा जा रहा है कि छोटे प्रदेश में एक और विश्वविद्यालय की जरूरत नहीं है। जब छोटे प्रदेश में दूसरे विश्वविद्यालय की आवश्यकता नहीं है तो फिर उपमुख्यमंत्री की भी क्या आवश्यकता है। एचपीयू से डैपुटेशन पर भेजे गए स्टाफ का डैपुटेशन रद्द कर वापस बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सड़क योजना, विधायक विकास निधि और कई संस्थान बंद कर दिए हैं।
मंडी शिवरात्रि के इतिहास में पहली बार शिवरात्रि मेलों का राजनीतिकरण हुआ है। शिवरात्रि मेले के शुभारंभ अवसर पर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू परंपरा से हटकर राजनीतिक भाषण दे गए थे। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियों की बात करते और मंडी के लिए कोई सौगात दे जाते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मेलों में आने वाले देवी-देवताओं का स्वागत किया जाता है। स्वागत बैनर और सरकार की योजनाओं के होर्डिंग लगाए जाते रहे हैं। मगर इस बार कांग्रेस के झंडे लगाए गए। ऐसा लगा कि मंडी में कांग्रेस पार्टी का सम्मेलन हो रहा है। 

 

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X