Hindi English Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन • राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन • मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया • कार्तिक महात्म्य कथा छठवां अध्याय: कार्तिक स्नान और भगवान विष्णु की पूजा विधि • तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का कुशलक्षेम जाना • उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें; लिखा- ‘एक नई जिंदगी का सफर शुरू हुआ • संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार: राज्यपाल • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रदान किए 17.85 करोड़ रुपये के चेक, हिम रतन पुरस्कार से किया सम्मानित • 23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री • निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

हिमाचल

More News

शिमला | लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Updated on Sunday, November 01, 2026 10:28 AM IST

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा हिमाचल प्रदेश में रह रहे देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में दिल्ली, झारखंड, पंजाब, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, लद्दाख और चंडीगढ़ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर संदीप भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस मनाने की पहल के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करना है, ताकि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत, भाषाओं, परंपराओं एवं जीवनशैली का उत्सव मना सकें।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ, सौहार्द एवं समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘विविधता में एकता’ की भावना को भी मजबूत करते हैं। इससे हिमाचल प्रदेश में रह रहे विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को जानने तथा समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा हिमाचल प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संदीप भारद्वाज ने सभी प्रतिभागी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को हिमाचली टोपी एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

शिमला : राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

 तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का कुशलक्षेम जाना

शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का कुशलक्षेम जाना

संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार: राज्यपाल

शिमला : संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार: राज्यपाल

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रदान किए 17.85 करोड़ रुपये के चेक, हिम रतन पुरस्कार से किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रदान किए 17.85 करोड़ रुपये के चेक, हिम रतन पुरस्कार से किया सम्मानित

23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

शिमला : 23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

शिमला : निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

शिमला : राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

शिमला : टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

X