Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

Updated on Wednesday, October 14, 2026 18:34 PM IST

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध
चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों के 650 और आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 117 पदों पर नियुक्ति प्रदान
सहायक स्टाफ नर्सों के 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

चिकित्सा शिक्षा विभाग में ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 84 और स्वास्थ्य विभाग में 39 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिएलिटी चमियाणा सहित मेडिकल कॉलेजों में सहायक स्टाफ नर्सों 650 पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है जबकि 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में सहायक स्टाफ नर्सों के 117 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य विभाग में सहायक स्टाफ नर्सों के 500 और पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट अभ्यर्थियों को चिकित्सा शिक्षा विभाग में 84 और स्वास्थ्य विभाग में 39 पदों पर आज ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 21 पदों पर अभ्यर्थियों को भी आज नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

फार्मासिस्ट के 17 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है जबकि 74 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के 66, लैबोरेटरी सहायक के 8, रेडियोग्राफर के 20, ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट के 2, फिजियोथैरेपिस्ट के 7 और ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 13 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग में रेडियोलॉजिस्ट के 30, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 13, परफ्यूजनिस्ट के 6 और स्वास्थ्य विभाग में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेडियोग्राफर के 10 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निरन्तर नवोन्मेषी पहल कर रही है। अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है। मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने मार्च 2025 में चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल और मिनिस्ट्रियल स्टाफ कैडर को अलग करने का पहल की है।

प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 31 दिसंबर, 2026 तक प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 90 प्रतिशत चिकित्सा, पैरामेडिकल और अन्य सहायक स्टाफ की तैनाती का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को प्रदेश के भीतर ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर लगभग 3 हज़ार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प और सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के लोगों को आधुनिक और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं घर के समीप उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा में बड़े सुधार किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X