Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | इस सेब सीजन में अब तक 13,202 मीट्रिक टन सेब की खरीदः जगत सिंह नेगी

Updated on Friday, October 09, 2026 17:45 PM IST

इस सेब सीजन में अब तक 13,202 मीट्रिक टन सेब की खरीदः जगत सिंह नेगी
बेमौसमी बारिश, फ्लावरिंग के दौरान ठंड पड़ना और चिलिंग ऑवर्स सहित फसल कम होने के कई कारण

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सेब सीजन के दौरान अब तक मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत एचपीएमसी और हिमफेड द्वारा 13,202.666 मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि बारिश का समय पर न होना और फिर बेमौसमी बारिश होना, फ्लावरिंग के दौरान ठंड पड़ना और चिलिंग ऑवर्स सहित कई कारण रहे जिससे इस वर्ष सेब की फसल कम हुई है।
बागवानी मंत्री ने भाजपा पर किसानों-बागवानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार से एमआईएस की 114 करोड़ रुपये की देनदारी विरासत में मिली। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की देनदारी देने के साथ अब तक किसानों-बागवानों को 262 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।
जगत सिंह नेगी ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 23 लाख 34 हजार 739 सेब पेटियां मंडियों में पहुंची है।

बागवानी मंत्री ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तहत एमआईएस में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत लंबे समय से चली आ रही प्रथा को बदला गया है। ऐप के माध्यम से किसानों-बागवानों का पंजीकरण किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां किसानों-बागवानों की संख्या कम हुई वहीं पूर्ण पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने बताया कि एमआईएस के तहत 30 बैग सेे कम वाले 11,285 किसानों-बागवानों और 100 बैग से कम वाले 2,827 किसानों-बागवानों को डीबीटी से माध्यम से भुगतान किया गया है। वहीं 100 बैग से ज्यादा वाले 7 हजार किसानों-बागवानों की पहचान की गई है जिनमें से 2 हजार केस सत्यापित किए जा चुके हैं। 5 हजार मामलों में सत्यापन के लिए भूमि रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि एमआईएस के तहत एक रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, जिससे हजारों किसान-बागवान लाभान्वित होंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X