Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री ने 108.16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

Updated on Wednesday, October 07, 2026 21:03 PM IST

मुख्यमंत्री ने 108.16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 108.16 करोड़ रुपये लागत की तीन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने ऐतिहासिक रिज में 66.81 करोड़ रुपये की लागत से किए गए सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों का उद्देश्य रिज मैदान के धंसने से संबंधित समस्या का समाधान करना तथा क्षेत्र को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने शिमला में श्री गुरुद्वारा साहिब के समीप पुराने बस अड्डे के पास 6.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया। इस सुविधा से स्थानीय लोगों, दुकानदारों तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बालूगंज के समीप पशु पड़ाव में शिमला नगर निगम के कर्मचारियों के लिए 34.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर शिमला की एक विशिष्ट पहचान है और इसकी सुंदरता को बनाए रखते हुए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किए बिना केवल शिलान्यास किए थे जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि शिमला में यातायात की समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड को डबल लेन किया जा रहा है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 600 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी में एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है। इसके अलावा, छोटा शिमला से सीटीओ तक 150 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला के समग्र एवं व्यवस्थित विकास के लिए कदम उठा रही है, ताकि शहर की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित एवं संवर्धित करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम के आयुक्त सचिन कंवल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X