Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | अक्तूबर में होगा घरेलू आय से लेकर प्रवास तक का सर्वेक्षण

Updated on Tuesday, October 06, 2026 09:07 AM IST

अक्तूबर में होगा घरेलू आय से लेकर प्रवास तक का सर्वेक्षण

शिमला. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (रा.सां.का.) क्षेत्र संकार्य प्रभाग (क्षे.सं.प्र.), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वर्ष 1950 से कार्यरत है एवं विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विषयों पर देश के परिवारों और प्रतिष्ठानों से सांख्यिकीय जानकारी एकत्र करने के लिए विशाल स्तर पर प्रतिदर्श सर्वेक्षण करता है।

इन सर्वेक्षणों से एकत्रित डेटा का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण, उनके प्रभाव के आकलन और राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को समझने के लिए किया जाता है।

अक्तूबर, 2026 के दौरान, रा.सां.का., क्षे.सं.प्र. विभिन्न सर्वेक्षणों जैसे आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असमाविष्ट क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (असुसे), राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस), स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस), प्रवास पर सर्वेक्षण (एमपीएस) और समाविष्ट सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआईएसएसई) का क्षेत्रीय कार्य करेगा।

इन सर्वेक्षणों का क्षेत्रीय कार्य राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा जो सुरक्षित डिजिटल उपकरणों और अधिकृत वेब पोर्टलों का उपयोग करके चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से जानकारी एकत्र करेंगे। इन सर्वेक्षणों से एकत्र की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। सर्वेक्षणों के तहत चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट या प्रकाशित आंकड़ों में प्रकट नहीं की जाती है।

भारत सरकार सभी चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से सटीक और पूरी जानकारी प्रदान करने और सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने की अपील करती है। आपका सहयोग देश के लिए विश्वसनीय आंकड़े तैयार करने और समग्र राष्ट्रीय विकास के लिए बेहतर नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यालय द्वारा माह अक्तूबर, 2026 में संलग्न सूची के अनुसार सर्वेक्षणों का कार्य किया जाएगा:

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण: खनियुर नरमेला (राजगढ़), निगुलसरी (किन्नौर) व सुन्नी शहरी ।

प्रवास पर सर्वेक्षण: तनदियोरा (नोहराधार), निगुलसरी (किन्नौर), सोलन व शिमला शहरी।

अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण: शिमला शहरी।

कृषि परिवारों की स्थिति का आकलन: यांगपा (किन्नौर), कंडा (रोहरु) व मिश्रवाला (पाँवटा साहिब)।

असमाविष्ट क्षेत्र के उद्यमों का सर्वेक्षण: मकरछा (सुन्नी), बद्रीपुर (पाँवटा साहिब), जाबल जाबलू (दारलाघाट), जंगल धार कछमबा (बद्दी), कामरु (किन्नौर), दखाए (किन्नौर) बई (कुमारसेन) कोटला नमहोला (दारलाघाट), जामनिघाट (पाँवटा साहिब), चूखर ढंगीयार (पच्छाद) व शिमला शहरी।

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण: खलानटी (सोलन), नेरी नवांन (पच्छाद), कोठी (सुन्नी) बद्दी, पाँवटा साहिब व जुबबल शहरी|

कृषि सर्वेक्षण के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोगों का निरिक्षण: जिला शिमला, सोलन व सिरमौर।

मूल्य संग्रहण योजनाएं: काजा, किलबा, रामपुर, शिमला शहरी व ग्रामीण, गढ़खल, बठेद, नालागढ़ व पाँवटा साहिब शहरी।

नगरीय ढांचा सर्वेक्षण: बद्दी शहरी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X