### धर्मशाला में रेड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
**MAS के तहत कांगड़ा ने हासिल किया ‘Surakshit’ दर्जा, विश्व एड्स दिवस की गतिविधियों की बनाई रणनीति**
**धर्मशाला, 29 सितंबर 2026।** स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कांगड़ा की ओर से विश्व एड्स दिवस की तैयारियों तथा युवाओं को HIV/AIDS, TB और अन्य जनस्वास्थ्य अभियानों से जोड़ने के उद्देश्य से रेड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों की कार्यशाला जोनल अस्पताल धर्मशाला के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान **Mobilization for AIDS Suraksha (MAS)** पहल के तहत कांगड़ा जिला द्वारा **‘Surakshit’ दर्जा हासिल करने** की जानकारी साझा की गई। इसे HIV रोकथाम, जागरूकता, जांच, उपचार और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
जिला स्वास्थ्य एवं क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी **डॉ. आर.के. सूद** ने बताया कि भारत के HIV कार्यक्रम के तहत 95:95:99 लक्ष्यों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नोडल अधिकारियों से युवाओं को HIV/AIDS की सही जानकारी देने, भ्रांतियों को दूर करने और सामाजिक कलंक कम करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि विश्व एड्स दिवस और Youth Day Campaign के तहत संस्थानों में **वॉकथॉन, फ्लैश मॉब, क्विज, पीयर एजुकेशन और पोस्टर प्रतियोगिताएं** आयोजित की जाएंगी। अधिक से अधिक युवाओं को 12 अक्टूबर तक Break Free अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
कार्यशाला में **TB Mukt Bharat Abhiyaan** के तहत युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। डॉ. सूद ने TB के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और पूरा उपचार लेने के महत्व की जानकारी दी तथा TB से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की।
**SARPA Project Scientist अर्चना फुल्ल** ने सर्पदंश से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, खेतों में उचित जूते व टॉर्च का इस्तेमाल करने तथा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थान पहुंचने की सलाह दी।
कार्यशाला में रेड रिबन क्लब, NSS और NCC के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेशवाहक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।