Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन - अनिरुद्ध सिंह

Updated on Monday, September 28, 2026 18:33 PM IST

चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता आरम्भ
***ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मुख्यातिथि के तौर पर हुए शामिल

चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस खेल को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवा बहुत ही रुचि के साथ खेलते है। उन्होंने प्रतिभागियों से जूडो खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक दशक पहले कोई भी महाविद्यालय नहीं होता था। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर महाविद्यालय खोला गया है।

उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं बच्चों से आह्वान किया कि इस महाविद्यालय में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले करवाए और शिक्षा में गुणवत्ता बरकरार रखे ताकि इस महाविद्यालय की गरिमा बरकरार रहे और इसकी गिनती अन्य महाविद्यालयों की तरह अच्छे महाविद्यालयों में हो सके। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की लगभग सभी मांगों को पूर्ण कर लिया गया है और प्रवक्ता एवं सहायक प्रवक्ता के खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने जुडो खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोटी डॉ दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए इस महाविद्यालय द्वारा मेजबानी करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस जुडो प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाड़ी यहां जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए पहुंचे हैं, जिसमें पुरुष वर्ग से 18 टीमें तथा महिला वर्ग से 13 टीमें शामिल हुई है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य हेमावती, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, जूडो प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ सतीश शर्मा, विश्वविद्यालय से आए तकनीकी विशेषज्ञ उत्तम डॉट, डीएस चंदेल, संजय कुमार, नवेश कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र धौल्टा, सचिव जूडो संघ हरिंदर ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कोटी प्रतिभा शर्मा, प्रधान सतलाई जय सिंह, प्रधान ब्रांडी-पदेची कांता ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी बलदेव पूरी, पूर्व प्रधान दिनेश झागटा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालय से आए जूडो प्रतिभागी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X