Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | हिमाचल पथ परिवहन निगम में होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती : मुकेश अग्निहोत्री

Updated on Saturday, September 19, 2026 04:14 AM IST

हिमाचल पथ परिवहन निगम में होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती : मुकेश अग्निहोत्री

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपये की सिंचाई, पेयजल और मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

नगरोटा बगवां, 18 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की करीब 150 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न उठाऊ सिंचाई, पेयजल तथा मल सीवरेज योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा नगरोटा बगवां से बड़ोह तक बस में यात्रा भी की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर. एस. बाली भी उनके साथ उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सबसे पहले बलधर और सिंहुंड में 6.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बलधर एवं सिंहुंड चरण-एक तथा सिंहुंड चरण-दो उठाऊ सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से 135 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके उपरांत उन्होंने पठियार में एनडीबी के अंतर्गत 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मस्सल पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से आठ पंचायतों अंबाडी, चाड़ी, लाखामंडल, मंजीती उपरली, मलां, मस्सल, मुहालखड़ और पठियार के 40 गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। योजना के अंतर्गत 133 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।

उन्होंने कीरचंबा में ग्राम पंचायत ठारू, कबाड़ी, हटवास, कीरचंबा और सुनेहड़ के लिए 76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने नगरोटा बगवां बस अड्डे से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बड़ोह में उप मुख्यमंत्री ने एडीबी के अंतर्गत पुरानी पेयजल योजनाओं मालनू, नेरा ठम्बा, बड़ोह, बुस्सल-2 और टोरू के सुधार एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य पर 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने बलधर, सिंहुंड, पठियार, कीरचंबा, नगरोटा बगवां और बड़ोह में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। पेयजल, सिंचाई और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएं सीधे तौर पर आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। इन क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र को स्वर्गीय जी. एस. बाली ने एक विशेष पहचान दी और विकास का ब्रांड बनाया। उन्होंने क्षेत्र में विकास की अनेक परियोजनाएं शुरू कीं। उन्होंने विधायक आर. एस. बाली की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्होंने विकास का एजेंडा अपने हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला प्रदेश का बड़ा जिला है तथा आने वाले समय में आर. एस. बाली की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने नगरोटा बगवां के लोगों से आर. एस. बाली पर अपना विश्वास बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व ही क्षेत्र के विकास को गति दे सकता है।

एचआरटीसी में होगी चालकों व परिचालकों की भर्ती

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी हिमाचल प्रदेश के लोगों की जीवनरेखा है और निगम को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 500 पुरानी बसों को निगम से हटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में एचआरटीसी के लिए नई बसें नहीं खरीदी गईं, जिसके कारण निगम में बसों की कमी हो गई थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 297 इलेक्ट्रिक बसों को एचआरटीसी में शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। इसके अतिरिक्त 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी योजना है।

नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिया।

इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह, बीडीसी अध्यक्ष रेणु बाला, बीडीसी उपाध्यक्ष सुदेश पराशर, ग्राम पंचायत बड़ोह की प्रधान ममता देवी, ग्राम पंचायत बुस्सल के प्रधान प्रीतम चंद, ग्राम पंचायत बड़ग्रां के प्रधान डॉ. मदन लाल, मुख्य अभियंता आईपीएच दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता आईपीएच विशाल जसवाल, मुख्य अभियंता एडीबी हेमंत तंवर, अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा तथा एचआरटीसी के डिवीजनल मैनेजर पंकज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X