पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।
वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी। में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी
AAP सांसद राघव चड्ढा-- दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। लगातार दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई हुई है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। दिल्ली में भाजपा 15 सालों से नगर निगम में थी। लेकिन इस बार कहीं ना कहीं वह पीछे दिखाई दे रही है।
साल 2017 के चुनावों में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी, जबकि ‘आप' के खाते में 48 सीटें गई थीं. वहीं, कांग्रेस 30 वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी. 'आप' ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवारों को उतारा है. मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 टुकड़ियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.