Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रसेवा को समर्पित : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Thursday, September 17, 2026 16:20 PM IST

सामरिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर अग्रसर : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ पूर्ण किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी है और गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के विकास को शासन की नीतियों के केंद्र में रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित रहा है। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

सामरिक और आर्थिक शक्ति के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका : डॉ. बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह लक्ष्य देश के आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सामर्थ्य को नई दिशा देने वाला है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लक्ष्य की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा, "आज हम परमात्मा और महामाई से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें। वे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का उनका संकल्प साकार हो।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X