Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Wednesday, September 16, 2026 20:26 PM IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव तथा सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे।
हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’


डॉ. बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर की सायंकाल प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने अधिक घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे, उतना ही हमारा जनसंपर्क बढ़ेगा।


माता काली मंदिर में होगा हवन
उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रातः माता काली मंदिर नाहन में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा एवं मंगलकामना के भाव के साथ किया जाएगा।


रक्त दान शिविर
17 सितम्बर को प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के लोग इस सेवा कार्य में भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करेंगे।

प्रमुख स्थानों पर होगा सामूहिक दीप प्रज्वलन
डॉ. बिंदल ने कहा कि आई.आई.एम. सिरमौर, खजूरना पुल, मोगीनन्द-सुकेती पुल और कून पुल सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव को सेवा और सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।


महिला मोर्चा करेगा ‘आंगन सेवा उत्सव’
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘आंगन सेवा उत्सव’ सहित विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों से संपर्क स्थापित करेंगे और सेवा कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की दुर्दशा पर गहरी चिंता जाहिर की।

500 बिस्तरों का अस्पताल खंडहर में हुआ तब्दील
डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में 500 बिस्तरों का अस्पताल निर्माणाधीन था, जिसका भूमि पूजन श्री जय राम ठाकुर ने किया। इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 260 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। इस अस्पताल को खंडहर में तब्दील करने का कार्य को सुखु सरकार और सोलंकी सरकार ने किया।


अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होना था
डॉ. बिंदल ने कहा कि जिस अस्पताल में आज तक 250 से अधिक डॉक्टर, एक हजार पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए थी, वहां आज स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों की ओपीडी तथा 500 मरीजों के इंडोर उपचार की व्यवस्था होनी थी। यह सब तबाह करके अस्पताल को खंडहर बना दिया गया।


सिरमौर के हजारों मरीज बेहतर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर
डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य रोक दिए जाने के कारण आज पूरे सिरमौर जिले के मरीजों
दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड पर डॉक्टर तैनात नहीं है उस पर ताले लगे हैं और मरीज बेहाल हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहा है, हिमकेयर कार्ड नहीं चल रहा है, आवश्यक टेस्ट नहीं हो पा रहे और पर्याप्त दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं।


कैंसर और हृदय रोग विभाग नहीं बने, ऑपरेशन थिएटर भी बंद
डॉ. बिंदल ने कहा कि कैंसर और हृदय रोग के विभाग विकसित नहीं किए गए हैं। ऑपरेशन थिएटर दो साल से समय से बंद पड़े हैं और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। पुराने अस्पताल भवन की हालत जर्जर हो चुकी है और कई स्थानों पर मरीजों के ऊपर पानी तक टपकता है
नये भवन को कांग्रेस ने राजनीति की भेंट चढ़ा दिया, केवल इसलिए की भाजपा
नाहन अस्पताल को रैफर अस्पताल बना दिया
डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल के नये भवन को कांग्रेस ने राजनीति की भेंट चढ़ा दिया। केवल इसलिए की भाजपा की केंद्र सरकार ने पैसे दिए, भाजपा के मुख्य मंत्री श्री जय राम ठाकुर ने काम शुरू करवाया। भाजपा के विधायक डॉ. बिंदल ने कार्य को गति प्रदान की इस के लिए कार्य को बंद करके हजारों मरीजों को कष्टों में छोड़ दिया। नाहन अस्पताल को एक बार फिर रैफर करने वाला अस्पताल बना दिया।


117 बीघा भूमि और 261 करोड़ रुपए उपलब्ध होने बाद भी नहीं बना अस्पताल
डॉ. बिंदल ने कहा कि 117 बीघा भूमि, 261 करोड़ रुपये की राशि तथा पानी, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद नए अस्पताल का निर्माण कार्य रोक दिया गया।
माता एवं शिशु अस्पताल के लिए दिए गए 20 करोड़ रुपये दिये उस राशि को गायब कर दिया गया। 70 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज बनना था वह भी नहीं बनाया गया। गरीबों की कीमत पर राजीनीति करने वाले ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार है।


हजारों लोगों ने आंदोलन किया, सरकार ने नहीं सुनी जनता की आवाज
डॉ. बिंदल ने कहा कि हजारों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाए और अनेक बार धरने-प्रदर्शन किए। महामहिम राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री से भी इस विषय में अपील की गई, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज को अनसुना कर दिया।


डॉ. राजीव बिंदल ने कहा -"हम प्रदेश कांग्रेस सरकार से मांग करते हैं कि जनहित में नाहन के 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करवाया जाए और लंबित स्वास्थ्य परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि सिरमौर की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकें।"

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X