Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों ने देखी आर्गनिक चाय बनने की प्रक्रिया

Updated on Tuesday, September 15, 2026 17:46 PM IST

हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों ने देखी आर्गनिक चाय बनने की प्रक्रिया
सिक्किम सरकार के टेमी टी चाय बागान का भ्रमण
चार धाम मंदिर और बाइचुंग भूटिया स्टेडियम भी देखा

गंगटोक/शिमला 14 सितंबर।पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने आज टेमी चाय बागान एवं कारखाने का दौरा किया और चाय उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल को कच्ची चाय पत्तियों के प्रसंस्करण से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार होने तक की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। टेमी चाय देश की एकमात्र प्रमाणित ऑर्गेनिक सरकार- संचालित चाय है। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को चाय उत्पादन, प्रसंस्करण तथा गुणवत्ता नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

मीडिया प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान टेमी टी की प्रबंध निदेशक, सुश्री राधा प्रधान ने गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन के विस्तार और ब्रांड के विकास की रूपरेखा साझा की।

उन्होंने कहा कि टेमी-टी उभरती उपभोक्ता पसंद, विशेषकर जेन-जी और जेन-अल्फा को ध्यान में रखते हुए नए और नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। युवाओं के बीच ब्रांड की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से बोबा-टी तथा रेडी-टू-ड्रिंक प्री-मिक्स ऑर्गेनिक टी जैसे नए उत्पादों पर भी विचार किया जा रहा है।

सुश्री प्रधान ने बताया कि बाजार में व्यापक पहुंच बनाने के लिए एक लचीला फ्रेंचाइजी मॉडल भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जापान, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और कोरिया सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टेमी टी की उपस्थिति बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि इस दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

उन्होंने आने वाले वर्षों में ऑर्गेनिक चाय के लिए एक विशिष्ट बाजार विकसित करने की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। स्वच्छ और अधिक टिकाऊ उत्पादन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत अपने उत्पादन ईंधन को एलपीजी में परिवर्तित कर दिया है। मीडिया दल ने नामची जिले में स्थित सिद्धेश्वर धाम का भ्रमण भी किया। इसे चार धाम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां चार धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतिरूप बनाए गए हैं। मीडिया दल ने बाइचुंग भूटिया स्टेडियम भी देखा जहां नन्ही फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है ।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X