Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

हिमाचल

More News

ऊना | जेल से निकलकर रोज़गार की राह दिखाने की पहल, बनगढ़ में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन

Updated on Friday, September 11, 2026 20:37 PM IST

सत्य देव शर्मा सहोड़

ऊना। स्वदेशी जागरण मंच जिला ऊना की ओर से शुक्रवार को बनगढ़ स्थित उप सुधारगृह में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य जेल में सजा काट रहे लोगों को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने मंच की गतिविधियों और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशल और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता को व्यक्ति के पुनर्वास से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने जिला प्रशासन और जेल प्रशासन के समक्ष कैदियों के कौशल विकास, स्वरोजगार तथा पुनर्वास को लेकर विभिन्न सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि जेल में सजा पूरी करने के बाद बाहर आने वाले लोगों को यदि प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं तो वे सम्मानपूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनराइज एजुकेशनल सोसाइटी के एमडी महेंद्र पाल डोगरा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों से जुड़कर आय के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कौशल को पहचानने और उसे स्वरोजगार के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

बनगढ़ उप सुधारगृह के उप अधीक्षक जगजीत चौधरी ने जेल में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुधारगृह में सजा काट रहे लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

सम्मेलन में कैदियों के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। स्वदेशी जागरण मंच ने जेल प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी इस दिशा में आवश्यक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

Have something to say? Post your comment
नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

X