Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | जिला परिषद शिमला में भाजपा की शानदार जीत ने दिया स्पष्ट संदेश—कांग्रेस सरकार जाने वाली है, भाजपा सरकार आने वाली है : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Thursday, September 10, 2026 17:05 PM IST

11 जिला परिषदों के चुनाव में 10 में भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया स्पष्ट जनमत : बिंदल

शिमला, 10 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस विजय ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में राजनीतिक वातावरण तेजी से बदल रहा है और जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार जाने वाली है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कई मंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी कि किसी भी तरह कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया जाए। इसके लिए सत्ता और प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और भारतीय जनता पार्टी ने दोनों महत्वपूर्ण पदों पर विजय का परचम लहराया।

उन्होंने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद और सत्ता के दबाव के बावजूद भाजपा की जीत यह साबित करती है कि लोकतंत्र में अंततः जनमत और जनविश्वास ही सर्वोपरि होता है। भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के दबाव का मजबूती से सामना किया और संगठन की एकजुटता के बल पर विजय हासिल की।

प्रदेश की जनता कांग्रेस से आक्रोशित, जिला परिषद चुनावों में दिखा जनमत

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कुल 12 जिला परिषदों में से अब तक 11 जिला परिषदों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इनमें से 10 जिला परिषदों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने हैं। यह परिणाम अपने आप में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के समय जनता से अनेक वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने के बजाय प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि आज कर्मचारी, युवा, महिलाएं, किसान-बागवान और आम नागरिक सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान हैं और इसका असर अब चुनावी परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषदों के चुनाव में कांग्रेस का लगातार पिछड़ना कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया गया स्पष्ट संदेश है। 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता की जीत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला शिमला के सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को इस शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव का सामना करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया है। जिला परिषद शिमला की यह विजय प्रत्येक उस कार्यकर्ता की विजय है जिसने संगठन के लिए दिन-रात मेहनत की और विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़ा रहा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषदों के परिणाम आने वाले समय की राजनीतिक दिशा का संकेत दे रहे हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दे रही है और आने वाले समय में यह जनसमर्थन और अधिक मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई देगा।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X