Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

चंबा | हर्ष महाजन की अनुशंसा पर चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ से डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई ताकत

Updated on Thursday, September 10, 2026 11:49 AM IST

हर्ष महाजन की अनुशंसा पर चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ से डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई ताकत

मोदी सरकार का आकांक्षी जिला चंबा को बड़ा तोहफा, हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जताया आभार

चंबा, 10 सितंबर 2026। राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा के दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उनकी अनुशंसा पर चंबा जिले के 25 चयनित सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर लगभग ₹2.50 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।

श्री महाजन ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना के माध्यम से चयनित विद्यालयों में स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम और आधुनिक डिजिटल शिक्षा सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चंबा एक आकांक्षी जिला होने के साथ-साथ भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र भी है। यहां अनेक बच्चे दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में आधुनिक डिजिटल सुविधाओं को गांव और पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू होने वाली यह परियोजना सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का जताया आभार

राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर चंबा के विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही ₹2.50 करोड़ की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि चंबा के बच्चों के भविष्य में किया जा रहा महत्वपूर्ण निवेश है।

श्री महाजन ने कहा, “चंबा के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास है कि पहाड़ के किसी दूरदराज क्षेत्र में पढ़ने वाला बच्चा भी डिजिटल शिक्षा और तकनीक के मामले में देश के किसी अन्य बच्चे से पीछे न रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के सहयोग से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शिक्षा में तकनीक के समावेश और डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। डिजिटल सुविधाएं आज केवल शिक्षा का अतिरिक्त माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की आवश्यकता बन चुकी हैं। कंप्यूटर और ई-लर्निंग तक पहुंच से चंबा के विद्यार्थी आधुनिक ज्ञान, नई तकनीकों और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

पांच ब्लॉकों के 25 विद्यालय होंगे लाभान्वित

श्री महाजन ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चंबा जिले के पांच क्षेत्रों में विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें चंबा के 6, चुराह के 6, भरमौर के 5, डलहौजी के 4 तथा भटियात के 4 सरकारी विद्यालय शामिल हैं।

प्रत्येक स्मार्ट कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर, आवश्यक फर्नीचर और ई-लर्निंग से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ डिजिटल तकनीक और आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।

श्री महाजन ने कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है। यदि बच्चों को सही समय पर आधुनिक संसाधन और उचित मंच मिले तो चंबा की प्रतिभाएं भी प्रदेश और देश स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं।

इन 25 सरकारी विद्यालयों में स्थापित होंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब

चंबा — 6 विद्यालय:
GSSS करियां, GSSS चनेड़, GSSS सिल्लाघ्राट, GSSS खज्जियार, GSSS कोहलारी और GSSS कोलका।

चुराह — 6 विद्यालय:
GSSS बैरागढ़, GSSS बोंदेरी, GSSS चांजू, GSSS जस्सौरगढ़, GSSS थल्ली और GSSS राजनगर।

भरमौर — 5 विद्यालय:
GSSS मेहला, GSSS गुवां, GSSS होली, GSSS सुनारा और GSSS लयल्ह।

डलहौजी — 4 विद्यालय:
GSSS ग्रांगर, GSSS मंज़ीर, GSSS सुंडला और GSSS हिमगिरी।

भटियात — 4 विद्यालय:
GSSS तुंडी, GSSS होबार, GSSS सामोटे और GSSS रायपुर।

श्री महाजन ने कहा कि इन स्मार्ट कंप्यूटर लैब के स्थापित होने से हजारों विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ उनके अपने विद्यालय में मिल सकेगा। इससे विशेषकर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और उन्हें बदलती तकनीक एवं भविष्य की प्रतिस्पर्धी दुनिया के अनुरूप तैयार होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि “चंबा के बच्चों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक तकनीक और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाना हमारा संकल्प है। केंद्र सरकार के सहयोग से चंबा के विकास और यहां की युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।”

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X