Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

देहरा | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित

Updated on Thursday, September 10, 2026 11:44 AM IST

देहरा 10 सितंबर - बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 01 तथा सहायिका के 03 रिक्त पदों को भरने हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके कार्यालय द्वारा दिनांक 04 अगस्त, 2026 को विज्ञापन जारी कर 24 अगस्त, 2026 तक आवेदन मांगे गए थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान कुछ औपचारिकताएं अपूर्ण पाए जाने पर अब सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से पात्र महिला उम्मीदवारों को कुछ केन्द्रों में एक और अवसर प्रदान करते हुए पुनः आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद कमलोटा पंचायत के लाहसन केन्द्र में जबकि सहायिका के पद कोपडा पंचायत के ठेहडा, गाहलियां के भगौर-1, डोला खरियाणा के डोला केन्द्र में रिक्त हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उसी आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वे/फीडर क्षेत्र की निवासी महिला ही आवेदन हेतु पात्र होगी, जिसका प्रमाण पत्र संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी एवं वृत पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके लिए कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता के 10 अंक, अनुभव के 3 अंक, दिव्यांगता के 2 अंक, आरक्षण के 2 अंक, विशेष परिस्थितियों के 3 अंक, सीमित परिवार के 2 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार के 3 अंक शामिल हैं। चयन समिति में उपमंडल अधिकारी अध्यक्ष होंगे जबकि बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सदस्य सचिव और तहसील कल्याण अधिकारी/ सांख्यिकी सहायक सदस्य होंगे।

इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन पत्र शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, जाति, दिव्यांगता या विशेष परिस्थिति के प्रमाण पत्र और संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र के प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय देहरा में दिनांक 24 सितंबर, 2026 को सायं 5 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर जमा करवा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं ने 24 अगस्त, 2026 तक आवेदन जमा कर दिया है और जिनके पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी 50 हजार रूपये तक का आय प्रमाण पत्र उपलब्ध है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय देहरा में संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X