Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु, मंडल स्तर तक कार्यक्रमों के माध्यम से हर वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे : पुरुषोत्तम गुलेरिया

Updated on Friday, August 21, 2026 17:10 PM IST

मोदी सरकार की योजनाओं से हर वर्ग सशक्त, ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण; दिमागी नक्सलवाद के खिलाफ देश को रहना होगा सजग : डॉ. सिकंदर कुमार
 
शिमला, 21 अगस्त। भाजपा महासू जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक फागू पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महासू जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
बैठक में भाजपा समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया और बिट्टू वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक बैठक में भाग लिया।
 
बैठक में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, मंडल स्तर तक प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने तथा समाज के अलग-अलग वर्गों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की विचारधारा पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
 
प्रकोष्ठों को मंडल स्तर तक सक्रिय कर समाज के हर वर्ग से बढ़ाएंगे संवाद : गुलेरिया
 
भाजपा समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि पार्टी के प्रकोष्ठ भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई हैं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने में इनकी अहम भूमिका है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि प्रकोष्ठ केवल प्रदेश अथवा जिला स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि मंडल स्तर तक नियमित कार्यक्रम, बैठकें और संवाद अभियान आयोजित किए जाएं। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने संबंधित क्षेत्र और वर्ग के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाए।
 
गुलेरिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रत्येक प्रकोष्ठ को धरातल पर सक्रिय करना है। आने वाले समय में मंडलवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और समाज के अधिवक्ताओं, व्यापारियों, किसानों-बागवानों, युवाओं, खिलाड़ियों, पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र सहित अलग-अलग वर्गों के साथ सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा।”
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे।
 
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और समाज के साथ निरंतर संपर्क में निहित है। “बूथ और मंडल जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।”
 
 

 

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X