Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति की बैठक में मिलजुल कर काम करने पर जोर

Updated on Thursday, August 06, 2026 19:44 PM IST

केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति की बैठक में मिलजुल कर काम करने पर जोर

 आईएमपीसीसी की बैठक में 50 से अधिक विभागों के अधिकारी हुए शामिल

 शिमला। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति (IMPCC) की बैठक आज आकाशवाणी शिमला के सभागार में हुई। इस वर्ष की पहली बैठक के दौरान, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं पर अमल पर चर्चा की गई । अंतर-मीडिया प्रचार समन्वय समिति (IMPCC) केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के बीच समनव्य का मंच है। इस समिति का गठन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर किया जाता है।

बैठक का आयोजन मासिक आधार पर पत्र सूचना कार्यालय(पीआईबी) के नेतृत्व में होता है। इसमें दूरदर्शन आकाशवाणी सहित केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी हिस्सा लेते हैं। आज हुई बैठक में 50 से अधिक विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधी शामिल हुए। इनमें सीमा सड़क संगठन, होटल प्रबंधन संस्थान, मौसम विभाग, केंद्रीय विद्यालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एनएचएआई, वन विभाग सहित सोलन और पालमपुर स्थित संस्थानों से भी अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक की अध्यक्षता दूरदर्शन समाचार शिमला की प्रमुख नंदिनी मित्तल ने की। प्रचार क्षेत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विभागों की विभिन्न इकाइयों के बीच अंतर-मीडिया संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए नंदिनी मित्तल ने सफलता और उपलब्धियों की पहचान करने, उन्हें अच्छी तरह से पैकेज करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जनता का ध्यान आकर्षित करने और जनता के बीच अधिक उत्साह पैदा करने के लिए प्रासंगिक सामग्री को उजागर करने के महत्व पर भी बल दिया।

पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव शर्मा ने जनता के मध्य अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के मीडिया संगठनों और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में शामिल प्रतिनिधियों/ विभागों से आग्रह किया कि जनता के बीच उचित प्रसार और जागरूकता के लिए वे पीआईबी, दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ, अपनी उपलब्धियों और सफलता की कहानियों के बारे में जानकारी साझा करें।

बैठक को आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रम प्रमुख अनिल वर्मा ने भी संबोधिक किया। विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी अपने विभाग की उपलब्धियों को साझा किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रमुख प्रकाश पंत ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राज्य निदेशालय की मीडिया इकाइयों की सक्रिय भूमिका के साथ सभी राज्य और केंद्र सरकार के विभागों की विभिन्न गतिविधियों को निष्पादित करने में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए सदस्य विभागों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X