Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | शिवा प्रोजेक्ट से किसानों की तकदीर बदलेगी-- संजय रतन

विजयेन्द्र शर्मा | Updated on Saturday, February 18, 2023 17:01 PM IST

शिवा प्रोजेक्ट के धनोट कलस्टर की दो दिवसीय किसान बागवान संगोष्ठी

धनोट कलस्टर की दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ
बागवानी विभाग के सौजन्य से शिवा प्रोजेक्ट के धनोट कलस्टर की दो दिवसीय किसान बागवान संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में किसानों से पारंपरिक फसलों के बजाय किसानों से बागवानी और जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, कांगड़ा जिला के किसानों ने बागवानी को अपनाने में अभी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिससे किसानों की आमदन में इजाफा नहीं हो पाया है। लेकिन अब शिवा प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से किसान मालामाल होंगे।


विधायक संजय रतन ने कहा कि अकेले धनोट कलस्टर का ही विकास नहीं होगा। हमनें तो सरकार से नादौन से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के किनारे बसे किसानों को इस प्रोजेक्ट में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत सिंचाई सुविधा के साथ-साथ फलों की बेहतर किस्मों से बागवानी क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से अमरूद, लीची, अनार व नींबू प्रजाति के फलों के पायलट परीक्षण के लिए एशियन विकास बैंक मिशन द्वारा लगभग 75 करोड़ रुपये से वित्तपोषित योजना तैयार की गई है, जिसमें बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों के 12 विकास खंडों के 17 समूहों के अंतर्गत लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों का चयन कर सभी समूहों में पौधरोपण का कार्य किया गया है।

वैली गोल्ड फार्म के निदेशक अभिषेक रघुवंशी संजय रतन को हर्बल चाय भेंट करते हुये


उन्होंने कहा कि , परियोजना के लिए प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी के 28 विकास खंडों में 10000 हेक्टेयर भूमि की पहचान की गई है, जिससे 25,000 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इससे 100 सिंचाई योजनाओं का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उप निदेशक कमलीश नेगी ने एशियन डेवल्पमेंट बैंक से शिव प्रोजेक्ट को मिलने वाली वित्तिय मदद की जानकारी देते हुये कहा कि परियोजना का लक्ष्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तथा महिलाओं को बागवानी कार्य से जोड़ना है। इसमें नए बगीचे लगाने के लिए बागवानों को उपयुक्त पौध सामग्री से लेकर सामूहिक विपणन तक की सहायता व सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के धनोट कलस्टर के किसानों बागबानों की आर्थिकी इस प्रोजेक्ट के आने से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान खुलकर बागवानी को अपनायें। इसके लिये विभाग खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करेगा। साथ ही उनके उत्पादों के लिये भी बाजार उपलब्ध होगा।


संगोष्ठी में बागवानी विभाग जिला कांगड़ा के कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, नीरज शर्मा , बागवानी प्रसार अधिकारी रंजना भारती , काजल , आरती धीमान , लवनीत राणा , अदिती शर्मा , पुनीता व देहरा ब्लाक शिवा कलस्टर धनोट के किसान बागवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल राणा, पूर्व मंदिर न्यास सदस्य चौधरी सुरेन्दर काकू ,कांग्रेस नेता अशविनी शर्मा,दीपक सूद, साहिन काजल, मीरा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X