Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार

Updated on Friday, July 17, 2026 13:26 PM IST

कांग्रेस सरकार की नीतियों ने हिमाचल के औद्योगिक विकास और शिक्षा व्यवस्था दोनों को किया बर्बाद : डॉ. सिकंदर कुमार

बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा पर्यावरण संरक्षण और विकास का संकल्प निभा रही, कांग्रेस केवल घोषणाओं तक सीमित

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने आज समरहिल में आयोजित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 25 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। प्रदेश के लगभग 8,000 बूथों पर दो लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हिमाचल में विकास की जगह केवल घोषणाएं और प्रचार बचा है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्टें कांग्रेस सरकार की विफलताओं की गवाही दे रही हैं। एक ओर सरकार बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को ₹3 प्रति यूनिट बिजली देने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में उद्योगों का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उद्योगों को स्थिर नीति, विश्वसनीय बिजली, बेहतर सड़कें और प्रशासनिक पारदर्शिता नहीं मिलेगी, तब तक केवल सस्ती बिजली की घोषणाओं से निवेश नहीं आएगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निवेशक प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और औद्योगिक विकास ठहर गया है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षक अपनी जेब से ₹2,500 से ₹3,000 प्रतिमाह खर्च कर स्वयं अस्थायी शिक्षक रखने को मजबूर हैं। यह प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। यदि शिक्षक ही सरकार की जिम्मेदारी उठाने लगें तो सरकार के अस्तित्व का औचित्य क्या रह जाता है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर न उद्योगों को सुविधाएं मिल रही हैं और न ही शिक्षा व्यवस्था को आवश्यक संसाधन। कांग्रेस सरकार के पास न स्पष्ट नीति है, न प्रशासनिक इच्छाशक्ति और न ही विकास का कोई रोडमैप। परिणामस्वरूप प्रदेश का उद्योग, शिक्षा, रोजगार और निवेश सभी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान इसका सशक्त उदाहरण है, जिसमें विकास के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी निहित है। भाजपा सेवा, सुशासन और सतत विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार जनता को केवल झूठे वादों और विज्ञापनों के सहारे भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की वास्तविकता को समझ चुकी है और आने वाले समय में विकास विरोधी तथा जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब अवश्य देगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X