Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | जनता ने कांग्रेस को हर चुनाव में दिया जवाब, अब प्रमाणपत्र बांटने की राजनीति छोड़ें विक्रमादित्य : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Wednesday, July 08, 2026 09:56 AM IST

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था का ढोंग कर रही, बेरोजगार युवाओं से किए वादों पर जवाब दे सरकार : बिंदल

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा या उनके नेताओं को किसी प्रकार का प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 35 वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से लगातार जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं और उनका सबसे बड़ा प्रमाणपत्र प्रदेश की जनता का विश्वास है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और स्वयं विक्रमादित्य सिंह को हाल ही में हुए पंचायती राज, नगर निकाय और नगर निगम चुनावों में जनता ने करारा जवाब दिया है। जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी पराजय से उत्पन्न हताशा और निराशा में कांग्रेस नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन इससे प्रदेश की वास्तविक समस्याएं छिप नहीं सकतीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश की जनता को केवल निराशा, आर्थिक संकट और अव्यवस्था दी है। सबसे बड़ा छल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ हुआ। चुनाव से पहले कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार देने और एक लाख सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज तक इन वादों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदेश का युवा आज भी सरकार से अपने वादों का हिसाब मांग रहा है, जबकि सरकार जवाब देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस का इतिहास पूरे देश के सामने है। भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण के लिए सदियों तक संघर्ष हुआ, हजारों लोगों ने बलिदान दिए और लंबे कानूनी संघर्ष के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस पूरे आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी करने का प्रयास किया तथा तुष्टिकरण की राजनीति को प्राथमिकता दी। आज वही कांग्रेस राम मंदिर और भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे प्रदेश और देश की जनता भली-भांति समझती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अनर्गल बयानबाजी करने के बजाय अपनी विफलताओं का जवाब देना चाहिए। प्रदेश की जनता रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और चुनावी वादों पर जवाब चाहती है। भाजपा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार को उसके हर वादे और हर विफलता के लिए जनता के सामने जवाबदेह बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X