नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में छात्रों के लिए सोमवार को गठिया रोगों व शरीर जनित रोगों के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एम्स बिलासपुर के क्लीनिकल इम्यूनोलाजी व रूम्यटोलोजी विभाग के सौजन्य से इस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एम्स बिलासपुर से डा. तरूण शर्मा व देवेंद्र एम. बैरवा ने गठिया रोगों व शरीर जनित रोगों के लक्षणों व उनकी रोकथाम के बारे में अवगत करवाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चंदन भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को इन रोगों के बारे में जागरूक करने और उनके निदान के बारे में जानकारी देने का एक सशक्त माध्यम है। इस मौके पर प्रो. विजय कौंडल, डा. भानू प्रिया, प्रो. चंद्रेश, डा. संदेश, प्रो. सुशील सोनी और कार्यालय अधीक्षक चंद्र सुमन सहित छात्र समुदाय उपस्थित रहा।