Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, उत्तराखंड एवं लद्दाख से आए 66 युवा देखेंगे किन्नौर की संस्कृति

Updated on Sunday, June 14, 2026 21:30 PM IST

*विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026

*माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का आयोजन

शिमला। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 का द्वितीय चरण 14 जून 2026 को आईटीबीपी बेस कैंप, रिकांग पिओ में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा परिवहन, आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

द्वितीय चरण के प्रथम दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों जैसे त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, उत्तराखंड एवं लद्दाख से आए 66 प्रतिभागियों का आईटीबीपी बेस कैंप में पारंपरिक खातक एवं किन्नौरी टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक रहा।

सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम किट वितरित की गईं। सायंकाल आयोजित परिचय एवं अभिमुखीकरण सत्र में प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों, सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कार्यक्रम के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक नियमों एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 17वीं वाहिनी आईटीबीपी के उप कमांडेंट श्री वीरेंद्र सिंह तथा माई भारत हिमाचल प्रदेश के राज्य निदेशक श्री ध्रुव डोगरा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

प्रतिभागी आगामी तीन दिनों तक रिकांग पिओ में उच्च हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को अनुकूलित (Acclimatize) करेंगे। इसके पश्चात उन्हें किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति जिलों के विभिन्न चयनित गांवों में भेजा जाएगा, जहां वे स्थानीय समुदायों के साथ संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना, स्थानीय परंपराओं एवं जीवन शैली को समझना तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करना है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X