ज्वालामुखी क्षेत्र के मनु वर्मा के पुत्र एवं Laureate Global School के कक्षा 7 के छात्र युवान वर्मा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों, सहपाठियों, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।
विद्यालय प्रबंधन ने शोक संदेश जारी कर कहा कि युवान वर्मा एक होनहार, सौम्य और मिलनसार छात्र थे। उनकी मधुर मुस्कान और विनम्र स्वभाव को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। स्कूल प्रशासन ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भोजन का एक टुकड़ा सांस की नली में फंस जाने के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई बताई जा रही है। छात्र का अंतिम संस्कार उनके पैतृक श्मशान घाट में कर दिया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
युवान वर्मा के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति। 🙏🏻🕉️