Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | 'राधे-राधे' से मुख्यमंत्री को और 'जय श्रीराम' से राजस्व मंत्री को परेशानी, कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब : संजीव कटवाल

Updated on Friday, June 05, 2026 14:59 PM IST

राम मंदिर से लेकर जय श्रीराम के उद्घोष तक कांग्रेस की आपत्ति, सनातन विरोधी मानसिकता फिर आई सामने : संजीव कटवाल

भारत के कण-कण में भगवान श्रीराम का वास, कांग्रेस को सनातन विरोध की राजनीति छोड़नी चाहिए : संजीव कटवाल

शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा संजौली मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री को "राधे-राधे" के उद्घोष से परेशानी थी और अब कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री को "जय श्रीराम" के नारे से तकलीफ हो रही है। इससे कांग्रेस का वास्तविक चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आस्था, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। करोड़ों लोगों की श्रद्धा भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। ऐसे में "जय श्रीराम" के उद्घोष पर आपत्ति जताना देश की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं का अपमान है।

संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण से भी हमेशा आपत्ति रही है। जब पूरा देश भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पर गर्व कर रहा था, तब कांग्रेस के नेता इस विषय पर भी नकारात्मक राजनीति करते रहे। अब "जय श्रीराम" के उद्घोष से परेशानी जाहिर कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सनातन विरोधी सोच को सामने ला दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस नेताओं का वह बयान भी याद है, जिसमें कहा गया था कि वे हिमाचल प्रदेश में 97 प्रतिशत हिंदू आबादी को हराकर सत्ता में आए हैं। ऐसे बयान कांग्रेस की मानसिकता और हिंदू समाज के प्रति उसके दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

कटवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श और राष्ट्र चेतना के आधार हैं। भारत के कण-कण में राम बसते हैं और करोड़ों लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि श्रीराम और सनातन संस्कृति के प्रति अनादर की राजनीति देश और प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति छोड़कर देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। बार-बार हिंदू आस्था और धार्मिक प्रतीकों पर सवाल उठाने से कांग्रेस का राजनीतिक नुकसान ही होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, संजीव देशटा, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, किमी सूद, संजय सूद, पीयूष नेगी, कुसुम सदरेट, प्रेम चौहान, जय लाल ठाकुर, अजय पाल, आशु शर्मा, योगिंद्र पुंडीर, चंद्रशेखर शर्मा, पूजा, अमित एवं समाज अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X