Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो अमित सिंह राणा सड़क हादसे में शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Updated on Wednesday, June 03, 2026 04:36 AM IST

शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो अमित सिंह राणा सड़क हादसे में शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वालामुखी/कांगड़ा। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां निवासी एवं भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो (MARCOS) अमित सिंह राणा का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे कांगड़ा जिले, विशेषकर ज्वालामुखी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित सिंह राणा 40 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। सोमवार शाम वह अपने एक मित्र से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्वालामुखी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अमित राणा को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत खुंडियां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वीरता और साहस की मिसाल थे अमित राणा

अमित सिंह राणा भारतीय नौसेना के विशिष्ट मरीन कमांडो (MARCOS) थे और उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया था। वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन रक्षक के तहत ऑपरेशन दन्ना और ऑपरेशन शोक बाबा में उन्होंने असाधारण वीरता का परिचय दिया था।

भारी गोलीबारी के बीच उन्होंने आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त करने के लिए आईईडी स्थापित की और क्लोज क्वार्टर कॉम्बैट में आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अदम्य बहादुरी और राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अमित सिंह राणा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और दो बहनों को छोड़ गए हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार हैं। परिवार के लिए यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय है।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

मंगलवार को उनके पैतृक गांव लाहारू में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न सहित बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

अमित सिंह राणा का जीवन देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक था। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।

वीर सपूत अमित सिंह राणा को विनम्र श्रद्धांजलि।

ॐ शांति। जय हिंद। 🇮🇳🙏

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X