Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | जनगणना लोकतंत्र की आधारशिला है- राज्यपाल

Updated on Tuesday, June 02, 2026 07:39 AM IST

शिमला 1 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि जनगणना लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश की नीतियों, विकास कार्यों तथा कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं।

उन्होंने कहा कि आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संसाधनों के वितरण और शहरी योजना जैसे अनेक क्षेत्रों में जनगणना की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल ने आज जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के स्व गणना अभियान का शुभारंभ करते हुए यह संदेश दिया।

राज्य की जनता के नाम इस संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हमारे देश का एक सुंदर पहाड़ी राज्य है जोकि इस प्रक्रिया में विशेष महत्व रखता है। आपकी दी गई सही जानकारी न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास की दिशा तय करने में मदद करेगी।

राज्यपाल ने बताया कि जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनेगी। इस बार स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध है। स्व-गणना के अंतर्गत आमजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर लॉग-इन कर घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक के साथ साझा करना होगा। सभी प्रदेशवासी जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रदेश में प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवार के मुखिया का नाम, मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित 33 अधिसूचित प्रश्नों की जानकारी एकत्रित करेंगे। इसमें आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं और एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें। हमारी जनगणना, हमारा विकास।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X