Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

धर्मशाला | पालमपुर में नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित

Updated on Saturday, May 30, 2026 07:34 AM IST

मतगणना कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया की बारीकियां से करवाया अवगत

पालमपुर, 29 मई - पालमपुर नगर निगम, जिला परिषद के वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आज शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इस पूर्वाभ्यास में चुनाव से जुड़े तमाम अधिकारियों और मतगणना कर्मियों ने भाग लिया, जहां उन्हें मतगणना प्रक्रिया की बारीकियों और निर्वाचन नियमावली से अवगत कराया गया।

31 मई को होने वाली नगर निगम पालमपुर की मतगणना के लिए आयोजित इस अभ्यास सत्र में कुल 72 मतगणना कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रशासन द्वारा नगर निगम की मतगणना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 8 टेबल स्थापित किए गए हैं, जिन पर 8 अलग-अलग टीमें तैनात की रहेंगी। इसके साथ ही, इसी दिन शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में ही दो जिला परिषद वार्डों और पालमपुर पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना का कार्य भी संपन्न किया जाएगा, जिसके लिए मतगणना केंद्र पर 20 टेबल लगाए गए हैं। इन 20 टेबलों के लिए 20 समर्पित टीमें तैनात की गई हैं, जबकि दो टीमों को रिजर्व में रखा गया है, जिसमें कुल मिलाकर 88 मतदान कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
नगर निगम के साथ-साथ जिला परिषद और पंचायत समिति की मतगणना 31 मई को सुबह ठीक 9:00 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

मतगणना पूर्वाभ्यास में चुनाव पर्यवेक्षक एवं आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा, नगर निगम चुनाव सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, निर्वाचन अधिकारी पंचायत समिति एवं तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा और निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं आईएएस अधिकारी सुनील शर्मा ने मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पूरी निष्पक्षता बरतने और निर्वाचन नियमावली का अक्षरशः पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने सभी कर्मियों से मतगणना प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

इस दौरान नगर निगम चुनाव नोडल अधिकारी वैभव कालिया, पंचायत चुनाव नोडल अधिकारी ध्रुव सिंह भूरिया ने मतगणना प्रक्रिया के पहलुओं की जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X