Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत : श्रीकांत शर्मा

Updated on Thursday, May 07, 2026 14:27 PM IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत : श्रीकांत शर्मा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के बंगाल की ओर बढ़ा देश : श्रीकांत शर्मा ने संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का किया अभिनंदन

शिमला | - भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यह मुलाकात भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थन पिछले चार महीनों से पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक कार्यों में जुटे हुए थे।
इस अवसर पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 4 मई 2026 को आए पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक विजय हैं। उन्होंने कहा कि आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को सबसे अधिक शांति मिली होगी, जिन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना कर कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत की अखंडता के साथ जोड़े रखने के लिए बड़ा संघर्ष किया था और एक समृद्ध एवं सशक्त बंगाल का सपना देखा था। दशकों बाद अब बंगाल की जनता ने भाजपा को वह अवसर दिया है कि वह उस सपने को साकार कर सके। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 4 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और बंगाल अब भय एवं हिंसा की राजनीति से मुक्त होकर विकास और विश्वास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह विजय केवल सीटों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष, बलिदान और अटूट विश्वास की जीत है जिन्होंने वर्षों तक राजनीतिक हिंसा और अत्याचार सहने के बावजूद संगठन का झंडा बुलंद रखा। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल और केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार का उत्पीड़न सहा है, वह लोकतंत्र के इतिहास में दुर्लभ है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता को समर्पित है और आने वाले समय में भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और प्रदेश को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा तथा घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के “भयमुक्त समाज” के स्वप्न को साकार करना भाजपा का संकल्प है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में ऐसा वातावरण स्थापित किया जाएगा जहां हर नागरिक सम्मान और विश्वास के साथ जीवन जी सके।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली विजय को संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और चुनावी अभियान में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X