ज्वालामुखी, 22 अप्रैल 2026। पुलिस जिला देहरा के तहत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। यातायात चेकिंग और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक Alto कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
तलाशी के दौरान कुल 96 बोतल अवैध शराब जब्त की गई। बरामद शराब में 60 बोतल “Una No. 01” देसी शराब, 12 बोतल “Imperial Blue”, 12 बोतल “McDowell’s No. 1” और 12 बोतल बीयर शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस ने कुलदीप कुमार (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस जिला देहरा ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब या किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
👉 नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस का यह एक अहम कदम माना जा रहा है।